Asthirta Se Mukti

· WOW PUBLISHINGS PVT LTD
4 రివ్యూలు
ఈ-బుక్
64
పేజీలు

ఈ ఇ-పుస్తకం గురించి

कहानी जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने की

हर कोई ज़िंदगी में खुश रहना चाहता है। हर कोई चाहता है कि यह खुशी हमेशा हमारे साथ ही रहे... कायम रहे। मगर क्या कारण है कि इस आनंद की अवस्था में अस्थिरता आ जाती है? ऐसा क्यों होता है कि एक पल इंसान निश्चिंत, संतुष्ट है और अगले ही पल दुःखी है? सुमित्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा था। उसके जीवन में भी सुख-दुःख आँख मिचौनी खेल रहे थे।

सुमित्रा आज की युवा पीढ़ी का प्रतीक है। उसके जीवन का घटनाचक्र आज के युवाओं की समस्या का प्रतीक है। अफसोस की बात तो यह है कि आधे से अधिक युवा पीढ़ी इस बात से अनजान हैं कि जिस चीज़ को वे मनोरंजन या खुशी का साधन समझते हैं, असल में वही उनकी बरबादी का मुख्य कारण है। कैसे? आइए, इसे सुमित्रा की इस अनोखी कहानी से जानते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें पढ़ें-

- कैसे अपना शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखा जा सकता है।

- मानसिक स्थिरता पाने में ध्यान किस प्रकार सहायता करता है।

- लॉ ऑफ गिविंग से पैसा कमाना किस तरह आसान हो सकता है।

- रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का राज़ क्या है।

- किस तरह इंसान के विचार ही दुःख का असली कारण हैं।

सुमित्रा को तो इन सभी सवालों के जवाब मिले। क्या आप भी अपने जीवन में अस्थिरता से मुक्ति पाना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि आपकी खुशी कायम रहे तो आज ही सुमित्रा की कहानी पढ़कर स्थिर वरदान प्राप्त करें।

कहानी जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने की हर कोई ज़िंदगी में खुश रहना चाहता है। हर कोई चाहता है कि यह खुशी हमेशा हमारे साथ ही रहे... कायम रहे। मगर क्या कारण है कि इस आनंद की अवस्था में अस्थिरता आ जाती है? ऐसा क्यों होता है कि एक पल इंसान निश्चिंत, संतुष्ट है और अगले ही पल दुःखी है? सुमित्रा के साथ भी कुछ ऐ...

రేటింగ్‌లు మరియు రివ్యూలు

4 రివ్యూలు

రచయిత పరిచయం

सरश्री की आध्यात्मिक खोज का सफर उनके बचपन से प्रारंभ हो गया था। इस खोज के दौरान उन्होंने अनेक प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन किया। इसके साथ ही अपने आध्यात्मिक अनुसंधान के दौरान अनेक ध्यान पद्धतियों का अभ्यास किया। उनकी इसी खोज ने उन्हें कई वैचारिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर बढ़ाया। इसके बावजूद भी वे अंतिम सत्य से दूर रहे।

उन्होंने अपने तत्कालीन अध्यापन कार्य को भी विराम लगाया ताकि वे अपना अधिक से अधिक समय सत्य की खोज में लगा सकें। जीवन का रहस्य समझने के लिए उन्होंने एक लंबी अवधि तक मनन करते हुए अपनी खोज जारी रखी। जिसके अंत में उन्हें आत्मबोध प्राप्त हुआ। आत्मसाक्षात्कार के बाद उन्होंने जाना कि अध्यात्म का हर मार्ग जिस कड़ी से जुड़ा है वह है - समझ (अंडरस्टैण्डिंग)।

सरश्री कहते हैं कि ‘सत्य के सभी मार्गों की शुरुआत अलग-अलग प्रकार से होती है लेकिन सभी के अंत में एक ही समझ प्राप्त होती है। ‘समझ’ ही सब कुछ है और यह ‘समझ’ अपने आपमें पूर्ण है। आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति के लिए इस ‘समझ’ का श्रवण ही पर्याप्त है।’

सरश्री ने ढाई हज़ार से अधिक प्रवचन दिए हैं और सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की हैं। ये पुस्तकें दस से अधिक भाषाओं में अनुवादित की जा चुकी हैं और प्रमुख प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की गई हैं, जैसे पेंगुइन बुक्स, हे हाऊस पब्लिशर्स, जैको बुक्स, हिंद पॉकेट बुक्स, मंजुल पब्लिशिंग हाऊस, प्रभात प्रकाशन, राजपाल अॅण्ड सन्स इत्यादि।
सरश्री की आध्यात्मिक खोज का सफर उनके बचपन से प्रारंभ हो गया था। इस खोज के दौरान उन्होंने अनेक प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन किया। इसके साथ ही अपने आध्यात्मिक अनुसंधान के दौरान अनेक ध्यान पद्धतियों का अभ्यास किया। उनकी इसी खोज ने उन्हें कई वैचारिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर बढ़ाया। इसके बावजूद भी व...

ఈ ఈ-బుక్‌కు రేటింగ్ ఇవ్వండి

మీ అభిప్రాయం మాకు తెలియజేయండి.

పఠన సమాచారం

స్మార్ట్‌ఫోన్‌లు, టాబ్లెట్‌లు
Android మరియు iPad/iPhone కోసం Google Play Books యాప్‌ ని ఇన్‌స్టాల్ చేయండి. ఇది మీ ఖాతాతో ఆటోమేటిక్‌గా సింక్ చేయబడుతుంది మరియు మీరు ఆన్‌లైన్‌లో ఉన్నా లేదా ఆఫ్‌లైన్‌లో ఉన్నా చదవడానికి మిమ్మల్ని అనుమతిస్తుంది.
ల్యాప్‌టాప్‌లు, కంప్యూటర్‌లు
మీ కంప్యూటర్ వెబ్ బ్రౌజర్ ఉపయోగించి Google Playలో కొనుగోలు చేసిన ఆడియోబుక్‌లను మీరు వినవచ్చు.
eReaders మరియు ఇతర పరికరాలు
Kobo eReaders వంటి e-ink పరికరాలలో చదవడానికి, మీరు ఫైల్‌ను డౌన్‌లోడ్ చేసి, దాన్ని మీ పరికరానికి బదిలీ చేయాలి. సపోర్ట్ చేయబడే ఈ-రీడర్‌లకు ఫైళ్లను బదిలీ చేయడానికి వివరణాత్మక సహాయ కేంద్రం సూచనలను ఫాలో చేయండి.