Maya Tajun Taji Nahin Jaye (Hindi): माया तजूँ तजि नहिं जाइ

· Kabir Saheb Book 7 · PrashantAdvait Foundation
2 reviews
Ebook
142
Pages

About this ebook

धन माया है! स्त्री माया है! घर-परिवार माया है! निश्चित ही आपने भी इनमें से कुछ या सभी बातें अपने जीवन में सुनी या कही होंगी। प्रचलित धर्म में हमेशा से ऐसे कुछ चुनिंदा विषयों को माया कहा गया और हमें उनसे दूरी बनाने के लिए सुझाया गया है। और इसी कारण एक आम मन सदैव इस दुविधा में रहता है - क्या छोड़ूँ और क्या पकड़ूँ? संत कबीर के इस क्रांतिकारी भजन पर आधारित प्रस्तुत पुस्तक में आचार्य प्रशांत 'माया' की पारंपरिक और वास्तविक समझ के अंतर को स्पष्ट करते हैं। वे इस आम भ्रांति को ख़ारिज करते हैं कि माया सिर्फ़ कुछ विषयों (जैसे पैसा, स्त्री, मोह-ममता) तक ही सीमित है, जिन्हें समाज या लोकधर्म निंदित कहता आया है। पुस्तक में की गई भजन की वेदांतिक व्याख्या आपका ध्यान त्यागने वाले विषयों से हटाकर त्यागने वाले पर लाती है। माया कोई बाहरी वस्तु नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर झूठे ज्ञान, झूठी मान्यताओं और धारणाओं पर टिकी होती है। आचार्य प्रशांत के शब्दों में: “जहाँ एक अज्ञानी के लिए मंदिर का प्रसाद भी बंधन बन जाता है, वहीं आत्मज्ञानी के लिए पूरा ब्रह्मांड बस एक 'खेल' है।” यह पुस्तक भजन की एक-एक पंक्ति के अर्थ के माध्यम से माया की परतों को उघाड़ती है। यह आपको माया को छोड़ने की नहीं, बल्कि माया को समझने की दिशा में ले जाती है जहाँ छोड़ने या नहीं छोड़ने का चुनाव स्पष्ट हो जाता है। 'छोड़ने' और 'पाने' की अंतहीन जंग से ऊपर उठकर सहज जीवन जीने की दिशा में यह पुस्तक आपके लिए एक आमंत्रण है।



धन माया है! स्त्री माया है! घर-परिवार माया है! निश्चित ही आपने भी इनमें से कुछ या सभी बातें अपने जीवन में सुनी या कही होंगी। प्रचलित धर्म में हमेशा से ऐसे कुछ चुनिंदा विषयों को माया कहा गया और हमें उनसे दूरी बनाने के लिए सुझाया गया है। और इसी कारण एक आम मन सदैव इस दुविधा में रहता है - क्या छोड़ूँ...

Discover more

Ratings and reviews

2 reviews
Guddu kumar
November 9, 2026
Very deep book about human life. I like 👍 very very much 🙏💝
Did you find this helpful?
Santosh Nishad
July 18, 2026
Acharya Prashant books is amazing 😍😍🤩🤩
Did you find this helpful?

About the author

ज्ञान और भौतिक समृद्धि में इतनी प्रगति के बाद भी डर, संघर्ष, लोभ और असंतोष आज भी हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन को इतना क्यों घेरे हुए हैं? मनुष्य ने सुख, सुरक्षा और भौतिक सुविधा जुटाने में अपार श्रम लगाया है लेकिन जिस ‘'स्वयं’' के लिए यह सब किया जाता है, उसी के विषय में वह लगभग कुछ नहीं जानता।

विश्वविख्यात दार्शनिक, लेखक और शिक्षक आचार्य प्रशांत ने शिक्षा के इसी उपेक्षित आयाम, यानी आत्म-शिक्षा, को अपने कार्य का केंद्र बनाया है। सोशल मीडिया पर 11.8 करोड़ से अधिक लोग उन्हें सुनते-पढ़ते हैं; वे आज के सर्वाधिक सुने जाने वाले दार्शनिक आवाज़ों में से एक हैं, और 2026 की वॉटकिंस सूची में विश्व के 100 सर्वाधिक आध्यात्मिक रूप से प्रभावशाली जीवित व्यक्तियों में गिने गए हैं। 

उनके आरंभिक वर्ष उनकी शिक्षाओं में निहित ज्ञान और ईमानदार आत्म-जिज्ञासा -आधारित मानव सशक्तिकरण के मूल्यों का प्रमाण हैं। पाँच वर्ष की आयु से ही वे अथक पाठक थे, और बहुत जल्दी उन्हें यह आभास हो गया कि जीवन की ऊपरी सतह के नीचे कुछ मूल-रूप से गलत है — अज्ञान, असामंजस्य और दुख। 7 मार्च 1978 को महाशिवरात्रि के दिन आगरा में जन्मे प्रशांत त्रिपाठी ने IIT दिल्ली और IIM अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की। लेकिन जिन उपलब्धियों को समाज सफलता की सीढ़ियाँ मानता था, वे उन्हीं के बीच खड़े होकर उस सफलता के अर्थ और आधार पर सवाल उठा रहे थे। वर्ष 2000 की सिविल सेवा परीक्षा में 184वीं रैंक हासिल करने के बाद भी उन्होंने नौकरशाही का रास्ता नहीं चुना। उनके अपने शब्दों में, “मैं प्रबंधन या ऊपरी बदलाव नहीं चाहता था, मैं पूरी व्यवस्था को उलट देना चाहता था।”

दो दशकों से अधिक समय से वे विश्वभर के श्रोताओं से संवाद कर रहे हैं, और आधुनिक जीवन की उलझनों पर बिना कोई समझौता किए स्पष्टता ला रहे हैं — तर्क, हास्य और अथक ईमानदारी के साथ। उनके कार्य से आया परिवर्तन करोड़ों लोगों के जीवन में दिखाई देता है: कर्मकांड की जगह समझ, आस्था की जगह जिज्ञासा, और मान्यता की जगह स्पष्टता। जिन स्त्रियों को बोलने का अधिकार नहीं था, वे अपनी बात रखने लगी हैं; युवाओं को वहाँ स्पष्टता मिली है जहाँ पहले केवल महत्वाकांक्षा थी; जाति और विरासत में मिली पहचान की पकड़ ढीली पड़ी है। इन सभी लोगों को जो जोड़ता है, वह कोई विचारधारा नहीं, बल्कि सत्यनिष्ठ होकर जीने का निर्णय है।

2015 में उन्होंने अपने कार्य को एक संस्थागत रूप दिया और प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन की स्थापना की, जो दैनिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टि और जीवंत ज्ञान को उतारने के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संस्था है। उनके नेतृत्व में संस्था ने आत्म-शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक व्यापक बोध शिक्षा-मंच खड़ा किया है। इसके केंद्र में 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों का एक जीवंत समुदाय है, जो बोध-शास्त्रों पर लाइव सत्रों और अध्ययन, दैनिक बोध-कार्यों, नियमित परीक्षाओं और लिखित अवलोकन के माध्यम से निरंतर सीख रहा है। ऑनलाइन सतहीपन की प्रवृत्ति के विपरीत उन्होंने ऐसा डिजिटल आंदोलन खड़ा किया है जो केवल फैल ही नहीं रहा, गहराई भी पा रहा है। 

उनकी समग्र शिक्षा के केंद्र में है आत्म-ज्ञान से उपजा सार्थक जीवन-परिवर्तन। वे कहते हैं कि यदि समझ जीवन के केंद्र को ही न बदल दे, तो ऐसा जीवन पाखंड है: भोजन और करियर से लेकर राजनीति, पृथ्वी के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी और यहाँ तक कि धर्म तक। उनके अनुसार ‘व्यक्तिगत मुक्ति’ जैसी कोई चीज़ नहीं है। सच्ची मुक्ति और करुणा व्यक्ति तक सीमित नहीं रह सकती; उसका विस्तार सभी मनुष्यों, सभी पशुओं और पूरी पृथ्वी तक होना चाहिए।

इसी जिज्ञासा को वे सार्वजनिक जीवन के केंद्र तक पहुँचा रहे हैं: ब्रिटिश संसद, ऑक्सफ़र्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स और यूसीएल से लेकर भारत के आइआइटी, आइआइएम, एम्स और आइआइएससी तक, जहाँ उन्होंने युवाओं और नीति-निर्माताओं से उपनिषदों, भगवद्गीता तथा मानव जीवन के मूल प्रश्नों पर संवाद किया है। उन्होंने 200 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें 25 से अधिक राष्ट्रीय बेस्टसेलर शामिल हैं, जैसे श्रीमद्भगवद्गीता, Truth Without Apology और Karma। उनकी शिक्षाएँ अति-उपभोग, पशु-पीड़ा और जलवायु संकट को परस्पर जुड़े संकटों के रूप में सामने रखती हैं, और ऐसे रूपांतरण का आह्वान करती हैं जिसकी शुरुआत तो भीतर से होती है पर वहाँ तक सीमित नहीं रहती। अपने कार्य के लिए उन्हें आइआइटी दिल्ली के ‘राष्ट्रीय विकास में उत्कृष्ट योगदान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दार्शनिक स्पष्टता को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से जोड़ने के लिए पेटा ने उन्हें ‘सर्वाधिक प्रभावशाली वीगन’ की उपाधि दी।

acharyaprashant.org

acharyaprashant.org/en/biography


ज्ञान और भौतिक समृद्धि में इतनी प्रगति के बाद भी डर, संघर्ष, लोभ और असंतोष आज भी हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन को इतना क्यों घेरे हुए हैं? मनुष्य ने सुख, सुरक्षा और भौतिक सुविधा जुटाने में अपार श्रम लगाया है लेकिन जिस ‘'स्वयं’' के लिए यह सब किया जाता है, उसी के विषय में वह लगभग कुछ नहीं जानता। ...

Rate this ebook

Tell us what you think.

Reading information

Smartphones and tablets
Install the Google Play Books app for Android and iPad/iPhone. It syncs automatically with your account and allows you to read online or offline wherever you are.
Laptops and computers
You can listen to audiobooks purchased on Google Play using your computer's web browser.
eReaders and other devices
To read on e-ink devices like Kobo eReaders, you'll need to download a file and transfer it to your device. Follow the detailed Help Center instructions to transfer the files to supported eReaders.

Continue the series

More by Acharya Prashant

Similar ebooks