"
एल्फीडे येलिनेक
20 अक्तूबर 1946 को आस्ट्रिया के एक कस्बे म्युत्सत्सुश्लाग में जन्म। उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार तथा संगीतकार पिता चेक यहूदी मूल के तथा माँ विएना के एक सम्पन्न परिवार से । स्कूल तथा युनिवर्सिटी की शिक्षा विएना में। 1967 में कविता-लेखन का आरम्भ । पियानो तथा अन्य कई वाद्य बजाने में माहिर गॉटफ्रीड ह्यूग्सबेर्ग से विवाह के पश्चात 1970 से कभी विएना कभी म्यूनिख में निवास इस उपन्यास 'पियानो टीचर' (मूल शीर्षक: दी क्लावीयरश्पीलेरिन) पर लेखिका को 2004 में नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2001 में मिषाएल हानेके ने इस उपन्यास पर एक लोकप्रिय फिल्म का निर्माण किया था।
अमृत मेहता
जन्म : 1946 ई., मुलतान में हिन्दी, जर्मन, अंग्रेज़ी, पंजाबी तथा इतालवी भाषाओं का ज्ञान । जर्मन साहित्य में डॉक्टर की उपाधि जर्मन विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ में तथा अनुवाद विज्ञान विभाग, केन्द्रीय अंग्रेज़ी एवं विदेशी भाषा संस्थान, हैदराबाद में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। विदेशी भाषा साहित्य की त्रैमासिक पत्रिका 'सार संसार' के मुख्य सम्पादक। जर्मन साहित्य का अनुवाद। पैंतीस से अधिक अनूदित पुस्तकें, दो पुस्तकें अनुवाद विज्ञान पर और दो पुस्तकें मूल जर्मन में। निजी साहित्य का स्लोवाक तथा हिन्दी में अनुवाद।