शीत युद्ध की समाप्ति के बाद यह आशा जगी थी कि विश्व पहले की अपेक्षा अधिक शान्त और सहज होगा किंतु आज ताकतवर देशों की दादागिरी और समूची दुनिया के बाजारों व्यापार पर कब्जा करने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडों के कारण तीसरी दुनिया के विकासशील देश न केवल आतंकित हैं बल्कि उन्हें एक नई तरह की गुलामी आर्थिक गुलामी का खतरा पैदा हो गया है।
विकासशील देश एक ओर अपने आंतरिक अंतर्विरोधों से जूझ रहे हैं तो दूसरी ओर पाश्चात्य संस्कृति के अतिक्रमण से भी त्रस्त है। आयातित उग्रवाद, हथियारों की होड़, परमाणु युद्ध के खतरे ज्ञान-विज्ञान का दुरुपयोग आज समूची मानवता के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिह लग गया है।
'बेबी तुम नादान' विश्व की इन्हीं ज्वलन्त समस्याजों से जूझने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।
- सुशील कुमार सिंह
"