'वैसे तो सब खैर कुशल है' में बापू के तीन बन्दर जो किसी पार्क में जड़ मूर्तियों की तरह वर्षों से आँख, कान, मुँह बन्द किए बैठे थे बापू के देश का हाल जानने के लिए आँख, कान, मुँह खोलने का फैसला कर बैठते है।
युग पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणाप्रद घटनाओं और प्रेरक प्रसंग से भरा पड़ा है। इनमें से कुछ एक घटनाओं एवं प्रेरक प्रसंगों पर आधारित बहुचर्चित नाटककार सुशील कुमार सिंह की यह बाल नाटिकाएँ बाल रंगमंच के लिए अत्यन्त उपयोगी होंगी।
"